'सच की खबर, सबसे पहले'
Sign Up
Sahara Times 18
विज्ञापन7K Network - Get your own News Portal

संविधान दिवस पर विधायक ऋषि त्रिपाठी व पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

SHARE:

संविधान दिवस पर भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर विधायक व नगर पालिका अध्यक्ष ने माल्यार्पण कर किया पुष्पांजलि अर्पित नौतनवां महराजगंज संविधान दिवस के अवसर पर नगर के इन्दिरा नगर वार्ड स्थित गुरुवार को अम्बेडकर प्रतिमा पर संविधान की अद्देशिका का पाठन एवं अम्बेडकर प्रतिमा स्थल के सौंदर्यीकरण कार्यक्रम के तहत नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी व नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया उन्होंने संविधान के रचयिता अम्बेडकर के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की और नागरिकों के मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों  के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए सभी भारत वासियों को संविधान दिवस की हार्दिक बधाई दिया
संविधान गौरव दिवस के उपलक्ष्य पर भारत रत्न डॉ0 भीमराव अम्बेडकर को नमन करते हुए विधायक ने बताया कि संविधान के रूप में अम्बेडकर की ओर से हमें दी गई सौगात भारतीय लोकतंत्र की अनमोल धरोहर है जो विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में हमारा मार्गदर्शन करती रहेगी
पालिका अध्यक्ष ने कहा कि यह दिवस डॉ. भीमराव अम्बेडकर और हमारे संविधान निर्माताओं के प्रयासों को याद करने और हमारे देश के मूलभूत सिद्धांतों न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व को बनाए रखने के हमारे संकल्प को दोहराने का दिन है
इस दौरान सभासद धर्मात्मा जायसवाल अनिल मद्धेशिया सुरेंद्र बहादुर जायसवाल अनिल जायसवाल दुर्गेश कुमार अभय कुमार राहुल दूबे संजय पाठक लल्लू जायसवाल अशोक रौनियार विजय उपाध्याय आदि लोग मौजूद रहे।

admin
Author: admin

विज्ञापनTraffic Tail - News website development

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन7K Network - News Portal Development

ताजा खबरें

विज्ञापनTraffic Tail - Build your news website